Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टेस्ट मैच को लेकर विराट कोहली ने दिया ये बड़ा बयान, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से खेला जाएगा। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली और उनकी टीम पर टिकी हुई हैं। पहला टेस्ट मैच हारने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जिस तरह से वापसी की उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। चेन्नई टेस्ट मैच की तरह एक बार पिच स्पिनरों के अनुकूल बनाई जा सकती है। मैच से एक दिन पहले विराट कोहली ने कहा हमारे पैसे ऐसे गेंदबाज हैं जो इंग्लैंड को परेशान कर सकते हैं।


विराट कोहली ने मंगलवार को प्रेस से बात करते हुए कहा, 'हम अपने मजबूत पक्ष पर ध्यान दे रहे हैं। विपक्षी टीम की भी कमजोरियां है, हमारे गेंदबाज उसे जानते हैं और वह उन्हें परेशान भी करेंगे। अगर पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है तो यह उनके लिए भी समस्या बनेगी। पहला टेस्ट मैच हारने का बाद दूसरे मैच में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की थी। अश्विन और अक्षर पटेल के आगे इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे थे। ऐसे में अगर फिर से स्पिनरों के अनुकूल रही तो इग्लैंड की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। चार मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है।


मोटेरा स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में पिच कैसा बर्ताव करेगा यह सभी के लिए एक पहेली बनी हुई है। वहीं पिंक बाॅल से खेले जाने वाले इस डे नाइट टेस्ट मैच में शाम के वक्त गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग मिलने के उम्मीद है। अगर ऐसा रहा तो एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।



Herald