नई दिल्ली
बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों (India-England Test Series) के लिए बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया है। उमेश यादव फिटनेस हासिल करने के बाद टीम के साथ जुड़ सकते हैं। शाहबाज नदीम को रिलीज किया गया है। सीरीज के बाकी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे।
तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से होगा। यह डे-नाइट टेस्ट होगा। वहीं सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच 4 मार्च से होगा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।
पेसर उमेश यादव फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद टीम के साथ अहमदाबाद में जुड़ेंगे। वहीं शार्दुल ठाकुर को विजय हजारे ट्रोफी के लिए रिलीज कर दिया जाएगा।
शेष दो मैच के लिए टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर. अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
The post सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान appeared first on Bhavtarini.