Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईशांत शर्मा के लिए बेहद खास होगा तीसरा टेस्ट

नई दिल्ली 
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा से 2019 के एक रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान जब पत्रकारों ने इंटरव्यू के लिए कहा था तो उन्होंने खुद को 'बुझा हुआ दीया' करार देकर कन्नी काट ली थी, लेकिन इसके लगभग 14 महीने बाद भारतीय क्रिकेट का यह प्यारा 'लंबू' अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। ईशांत इस बीच चोट के कारण पांच मैचों में नहीं खेल पाए, लेकिन अब वह कपिल देव के बाद देश की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे तेज गेंदबाज बनने की राह पर हैं। ईशांत ने फिरोजशाह कोटला में तब कहा था, ''अरे यार मेरा इंटरव्यू करके क्या करोगे? मैं तो बुझा हुआ दीया हूं।'' 

ईशांत के दिल्ली के पूर्व साथी और कोच विजय दहिया को लगता है कि वह देश की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले आखिरी तेज गेंदबाज होंगे। दहिया ने कहा, ''मुझे लगता है कि मैं पूरी निश्चितता के साथ यह कहूंगा। ईशांत 100 टेस्ट मैच खेलने वाला आखिरी भारतीय तेज गेंदबाज होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई और 100 टेस्ट मैच खेल पाएगा। अधिकतर तेज गेंदबाज खुद को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और सीमित ओवरों के मैच के लिए बचाए रखते हैं और ऐसे में भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना बेहद मुश्किल होगा।'' पिछले 16 सालों से ईशांत के साथी और दिल्ली के वर्तमान कप्तान प्रदीप सांगवान का मानना है कि जब विराट कोहली और ईशांत शर्मा ने दिल्ली के अंडर-17 ट्रायल्स में हिस्सा लिया तो वह अलग तरह का गेंदबाज साफ नजर आता था।

The post ईशांत शर्मा के लिए बेहद खास होगा तीसरा टेस्ट appeared first on Bhavtarini.