

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल का जलवा देखने को मिला. उन्होंने पहली और दूसरी पारी में इंग्लिश बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी. उन्होंने अहमदाबाद की टर्निंग पिच का जमकर फायदा उठाया.इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अक्षर पटेल ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर जैक क्राउली को बोल्ड कर दिया. पटेल टेस्ट इतिहास के ऐसे चौथे स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने का करिश्मा किया हो.

अश्विन भी कर चुके हैं कमाल
टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मौजूदा भारत-इग्लैंड टेस्ट सरीज में ऐसा कमाल किया था. चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने रोरी बर्न्स को आउट किया था.
विदेशी स्पिनर्स के रिकॉर्ड
विदेशी स्पिन गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के एलबर्ट वोगलर ये करिश्मा कर चुके है. साल 1988 में टेस्ट की पारी की पहली गेंद पर इंग्लैंड के बॉबी पील ने ऑस्ट्रेलिया के एलिक बैनरमैन को आउट किया था.
Herald