Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट क्लोए को इंडियन क्रिकेट फैन्स ने बुलाया भाभी, वायरल ट्वीट पर आए मजेदार कमेंट्स

टीम इंडिया की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, अलग-अलग देशों में भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट क्लोए एमांडा बेली का नाम तो आप सुन ही चुके होंगे, जो हाल में खत्म हुए भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद से इंडियन क्रिकेट फैन्स की भी फेवरेट हो गई हैं। क्लोए भारतीय क्रिकेट टीम की इतनी बड़ी फैन हैं कि जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी, तो उनकी नींदें उड़ गई थीं और टीम इंडिया की हर जीत का उन्होंने जश्न मनाया। क्लोए हिंदी समझती भी हैं और हिंदी में ट्वीट भी करती हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के दौरान भी क्लोए टीम इंडिया को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। वैसे तो उनके लगभग सारे ट्वीट्स ही वायरल हो जाते हैं, लेकिन एक ट्वीट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। क्लोए ने ट्विटर पर लिखा कि अचानक से ट्विटर पर सभी लोगों ने मुझे भाभी बुलाना क्यों शुरू कर दिया है?

हाल कुछ ऐसा हो गया कि ट्विटर पर कुछ देर के लिए #Bhabhi ट्रेंड भी करने लगा। क्लोए ने ट्वीट किया, 'मुझे अचानक से सब लोगों ने अपनी भाभी बुलाना क्यों शुरू कर दिया?' क्लोए के इस ट्वीट पर क्रिकेट फैन्स ने मजेदार जवाब दिए हैं। एक फैन ने लिखा कि अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर भइया कौन है? इस पर क्लोए ने जवाब दिया, 'या बड़ा सवाल यह है कि कौन मेरा पति है?'

अब यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर क्लोए को इंडियन फैन्स ने भाभी कहना शुरू क्यों किया? एक फैन ने लिखा कि भारत में हर शादीशुदा लड़की को भाभी कहते हैं, जिस पर क्लोए ने लिखा कि वह शादीशुदा नहीं हैं। क्लोए ने हाल में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को भी ट्विटर पर करारा जवाब दिया था, जिन्होंने चेन्नई में पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 227 रनों की हार के लिए मेजबान टीम को ट्रोल किया था। पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट किया था, जिसका जवाब क्लोए ने भी हिंदी में ही दिया था।



Herald