

16 ओवर में इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 38 रन बनाए हैं. इसे इंग्लैंड के लिए अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है. रन बनाने की गति भले ही स्लो है लेकिन इंग्लैंड के ओपनर्स ने इशांत शर्मा, बुमराह और अश्विन का बेहतरीन ढंग से सामना किया है. अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे नदीम को गेंदबाजी पर लाया गया है. ड्रिंक्स मैदान पर हैं. 12 ओवर का खेल पूरा हो चुका है. इंग्लैंड ने पहले एक घंटे में कोई विकेट नहीं गंवाया है और उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 26 रन है. बर्न्स 12 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि सिबले ने 13 रन बनाए हैं. बुमराह और अश्विन का गेंदबाजी करना जारी है.

बुमराह को गेंदबाजी पर वापस लाया गया है. बुमराह को हालांकि अब इशांत शर्मा के साथ रिप्लेस किया गया है. दूसरे छोर से अश्विन का गेंदबाजी करना जारी है. बुमराह के दो या तीन ओवर गेंदबाजी करवाने के बाद विराट कोहली दूसरे छोर से भी स्पिनर को ही मौका दे सकते हैं चेपक की पिच काफी स्लो है. इस पिच तेज गेंदबाजों के लिए कुछ भी नहीं है. जैसे जैसे समय गुजरता जाएगा पिच से स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलेगी. टीम इंडिया का तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरने का दांव इस मैच में कामयाब साबित हो सकता है. 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन है.
अश्विन को गेंदबाजी पर लाया गया है. बर्न्स को अश्विन की गेंदों पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अश्विन बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए मौजूदा समय में सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक हैं. 75 टेस्ट में अश्विन 377 विकेट ले चुके हैं.चेन्नई की पिच पहले दिन के शुरुआती घंटे में ही काफी धीमी नज़र आ रही है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है. बुमराह या इशांत को अब तक किसी भी तरह का बाउंस नहीं मिला है. सात ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 10 रन है. कप्तान विराट कोहली जल्द ही गेंदबाजी में बदलाव कर अश्विन को ला सकते हैं.
Herald