Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहिद अफरीदी ने जाल बिछाकर मारा बोल्ड, फिर गुस्से में बल्लेबाज ने किया कुछ ऐसा...

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद युनाइटिड और मुल्तान सुल्तान्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां लेविस ग्रेगॉरी की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत इस्लामाबाद ने यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया. लेकिन सुल्तान्स की तरफ से खेलने वाले शाहिद अफरीदी की काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने शानदार अंदाज में दो विकेट लिए और एक रन आउट किया. शाहिद अफरीदी ने शानदार अंदाज में एलेक्स हेल्स को बोल्ड मारा, जिसके बाद हेल्स गुस्से में बल्ला पटकने लगे. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


151 रन का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. वो समय-समय पर विकेट गंवाते चले गए. इस्लामाबाद 55 रन पर दो विकेट गंवा चुका था. क्रीज पर हुसैन तलत और एलेक्स हेल्स बल्लेबाजी कर रहे थे. शाहिद अफरीदी गेंदबाजी करने आए. उन्होंने तेज गेंद डाली और हेल्स को बोल्ड मार दिया, जिसके बाद हेल्स गुस्से में बल्ला पटकने लगे.


मुल्तान सुल्तान्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए. उनकी तरफ से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 71 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. आखिर में कारलोज ब्रेथवेट ने 22 रन बनाए, लेकिन टीम के स्कोर को 150 तक ही पहुंचा पाए.मोहम्मद वसीम को 3 विकेट मिले. इस्लामाबाद की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही. वो 74 रन पर 6 विकेट गंवा चुका था. उसके बाद लेविस ग्रेगॉरी ने धमाकेदार पारी खेली और इस्लामाबाद की शानदार वापसी कराई. उन्होंने 49 रन की नाबाद पारी खेली. मैच के हीरो भी लेविस रहे. उनको मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.



Herald