Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई की पिच को लेकर इंग्लैंड के स्पिन बॉलिंग कंसल्टेंट पटेल का बड़ा बयान

चेन्नई 
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को लेकर हो रही बातों को तूल नहीं देते हुए इंग्लैंड के स्पिन बॉलिंग कंसल्टेंट जीतन पटेल ने सोमवार को कहा कि हर किसी को पता था कि उपमहाद्वीप की पिचें स्पिन गेंदबाजी की मददगार होंगी। शेन वॉर्न और माइकल वॉन के बीच इस पिच को लेकर सोशल मीडिया पर बहस हुई थी, जबकि इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच ग्राहम थोर्प ने इसे चुनौतीपूर्ण करार दिया था। पटेल ने तीसरे दिन के खेल के बाद कहा, 'श्रीलंका में पहले टेस्ट में पहले ही दिन से गेंद स्पिन ले रही थी। हमें एक यूनिट के रूप में पता था कि उपमहाद्वीप में विकेट स्पिनरों की मददगार होते हैं। बाहर वालों के लिए यह नई बात होगी।' उन्होंने कहा, 'यहां गेंद जल्दी नरम पड़ जाती है और ज्यादा सीम नहीं लेती। उपमहाद्वीप में ऐसा होता है। इंग्लैंड या अन्य जगहों पर गेंद सीम लेती है।' जीत के लिए 482 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने तीन विकेट 53 रन पर गंवा दिए । आर अश्विन ने शतक और विराट कोहली ने अर्धशतक बनाया।

पटेल ने कहा, 'अश्विन और कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में है और हमें काफी मेहनत करनी होगी।' उन्होंने कहा, 'हमें पॉजिटिव खेल दिखाना होगा। हमारे पास स्ट्रोक खेलने वाले बल्लेबाज हैं और हम चाहते हैं कि वे अपना नैचुरल गेम दिखाएं। यही उपमहाद्वीप में खेले तीन टेस्ट मैचों में हमारी ताकत रही है।'
 

The post चेन्नई की पिच को लेकर इंग्लैंड के स्पिन बॉलिंग कंसल्टेंट पटेल का बड़ा बयान appeared first on Bhavtarini.