

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए ताज़ा तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी ताजा तस्वीरें शेयर की हैं. जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं. ताजा तस्वीरें में हसीन जहां उल्टी लेटी हुई हैं और चेहरे पर चश्मा भी लगाया हुआ है. हसीन जहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है,"कभी-कभी सेल्फी का मूड बन जाता है." हसीन जहां इन तस्वीरों पर फैंस जहां उनकी तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ उनके लिए गलत कमेंट भी करते दिखाई दे रहे हैं.

यूज़र उनकी तस्वीरों पर सुपर, ब्यूटिफुल, गॉर्जियस जैसे कमेंट लिख रहे हैं. वहीं एक यूज़र ने उनकी पर्सनल जिंदगी पर कमेंट करते हुए लिखा,"शमी भाई को धोखा देकर अच्छा नहीं किया आपने."इससे पहले हसीन जहां ने अपनी एक पुरानी टॉपलेस तस्वीर के साथ करीना कपूर उनके पति सैफ अली खान की तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था,"तुम करो तो रासलीला और हम करें तो कैरेक्टर ढीला."
बता दें कि हसीन जहां और उनके पति मोहम्मद शमी के दरमियान हुए विवाद के बाद से ही दोनों अलग-अलग रह हैं. हसीन जहां ने अचानक एक दिन शमी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर संगीन आरोप लगाए थे.
Herald