Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत पर सहवाग ने किया इंग्लिश टीम को ट्रोल, शेयर किया मजेदार मीम

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। चेन्नई में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया। जिसके बाद जहां टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ हो रही है। वहीं इंग्लैंड के खेल की आलोचना भी की जा रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भारत की इस जीत पर इंग्लैंड को ट्रोल किया और एक मजेदार मीम्स शेयर किया।


भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा इंग्लैंड के खिलाड़ी पूछ रहे हैं चेन्नई की अपेक्षा मोटेरा में कम स्पिन होगी? क्यूरेटर ने कहा इसकी गारंटी मैं नहीं दे सकता। दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के आगे बेबस नजर आ रहे थे। पहली पारी में अश्विन ने पांच विकेट लिए थे, तो वहीं दूसरी पारी डेब्यू करने वाले अक्षर पटेल को पांच सफलताएं मिली थी।

पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारत ने सीरीज में शानदार वापसी किया। पहली पारी भारत ने 329 रन बनाए जबकि इंग्लैंड की टीम मात्र 134 रन ही बना पाई। वहीं दूसरी पारी में एक बार भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुश्किल पिच पर 286 रन बनाए जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज 186 रन ही बना पाए। चार मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबर है। तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाएगा।



Herald