Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राज्य सभा में भी हुई भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम  ने पिछले दिनों जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी, उसकी चौतरफा चर्चा हो रही है। मुश्किल परिस्थितियों में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को पहली बार गाबा में हराया। इसकी चर्चा मंगलवार को राज्यसभा में भी हुई। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की मंगलवार को सराहना की और कहा कि उनके खेल से देश गौरवान्वित है।

नायडू ने उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर कहा कि वह अपनी और सदन की ओर से टीम के कप्तान तथा अन्य सदस्यों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हैं। उन्होंने इस क्रम में टीम प्रबंधन के साथ युवा खिलाड़ियों का विशेष जिक्र किया और कहा कि ऑस्ट्रेलिया के हालिया दौरे में उनके शानदार प्रदर्शन से देश को गर्व हुआ। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर, जब हमारे देश के सामने चुनौती आई, तो हम एक राष्ट्र के रूप में सामने आए और उन चुनौतियों का सामना किया।

नायडू ने कहा कि कोविड -19 महामारी (Covid-19 pandemic) के खिलाफ हमारी लड़ाई एक ऐसा ही उदाहरण है। इसी भावना को दर्शाते हुए टीम इंडिया ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतकर ऑस्ट्रेलिया (India tour of Australia) के मुश्किल क्रिकेट मैदानों पर इतिहास रचा और दुनिया को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि 'कभी हार नहीं मानने वाले' युवा और अनुभवहीन क्रिकेटरों के रवैये से ऐसा संभव हुआ।

The post राज्य सभा में भी हुई भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ appeared first on Bhavtarini.