

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. जब से धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ा है फैंस को उनके दीदार कम ही होते हैं. लेकिन जब भी धोनी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है तो वो आग की तरह फैल जाती है. धोनी की एक ऐसी ही तस्वीर उनकी पत्नी साक्षी ने सोमवार को पोस्ट की. तस्वीर में साक्षी पति धोनी के साथ खड़ी हैं.

तस्वीरें एक वेडिंग रिसेप्शन की है और धोनी ने कुर्ता-पजामा और जैकेट पहना हुआ है. धोनी का ये लुक फैंस को काफी समय बाद दिखा है. तस्वीरों में साक्षी धोनी भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है. धोनी और साक्षी के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल भी दिखाई दे रहे हैं.
बता दें 18 फरवरी को सभी की नजरें एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स पर होंगी. दरअसल इस दिन आईपीएल 2021 के लिए ऑक्शन है और पिछले सीजन में ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन में कुछ दिलचस्प खिलाड़ियों को अपना बना सकती है.
Herald