Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने छिड़का इंग्लैंड के जख्मों पर नमक, राहुल गांधी का वीडियो शेयर कर दिया मीमर्स को मसाला

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके शेयर किए पोस्ट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है, जिसके बाद लोग उन्हें न सिर्फ मैदान बल्कि सोशल मीडिया का भी सुल्तान बता रहे हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लिश बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने महज 112 रन पर समेट दिया. टीम की ऐसी परफॉर्मेंस देख भारतीय क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया को मीम्स से गुलजार कर दिया.

ऐसे में भला टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कैसे पीछे रहते. सहवाग ने भी अंग्रेजों के जख्म पर मीम का ‘नमक’ छिकड़ दिया है. सहवाग ने राहुल गांधी के भाषण के एक पार्ट का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि इग्लैंड के बल्लेबाज पिच पर आते ही बाय-बाय बोलकर निकल लिए. सहवाग के मीम्स पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.


ये टेस्ट भारत-इंग्लैंड दोनों के लिए काफी अहम है. इसकी अहमियत न सिर्फ टेस्ट सीरीज के लिए खुद की दावेदारी पुख्ता करने को लेकर है बल्कि वर्ल्ड टेस्ट सीरीज के फाइनल में जगह पक्की करने के लिहाज से भी बेहद खास है.



Herald