

चेन्नई । टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों पहले ही टेस्ट मैच में शर्मनाक पराजय का सामना करना पड़ा और 227 रन के अँतर से हार मिली। भारतीय बल्लेबाजों ने इस टेस्ट में काफी निराश किया और जीत के लिए टीम इंडिया को जो 420 का लक्ष्य मिला था उसका पीछा करते-करते दूसरी पारी में टीम महज 192 रन पर सिमट गई। हालांकि कप्तान विराट कोहली ने 72 रन की पारी खेलकर कोशिश जरूर की, लेकिन इससे कुछ हुआ नहीं। टीम इंडिया को मिली इस बार के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इसमें एक ये है कि आखिरकार अनुभवी कुलदीप यादव को टीम में मौका क्यों नहीं मिला। विराट ने कुलदीप की जगह शाहबाज नदीम को मौका दिया जो अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे और पांच विकेट लिए।

अब विराट कोहली ने बताया कि आखिरकार क्यों कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। विराट कोहली ने कहा कि, टीम में जगह दो ऑफ स्पिनर प्लेइंग इलेवन में थे तो कुलदीप भी कुछ इसी तरह से स्पिन करते हैं और गेंद को बाहर की तरफ निकालते हैं। हमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना है इसे लेकर हम पूरी तरह से साफ थे। हमें पता था कि हमें किसको मौका देना है और हमारी टीम क्या होनी चाहिए। कुलदीप यादव को जगह नहीं देने को लेकर हमें कोई पछतावा नहीं है। अब हमें गेंदबाजी में और वैरिएशन लाने के लिए टीम का क्या कांबिनेशन होना चाहिए इस पर विचार करेंगे।
कुलदीप यादव का पहले टेस्ट मैच में खेलने लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट ने उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करके हर किसी को चौंका दिया था, जिसको लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल भी उठाए थे। अक्षर पटेल चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे जिसके बाद शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को टीम में जगह दी गई थी और फिर बाद में शाहबाज को प्लेइंग इलेवन मे शामिल किया गया। अब भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई में ही 13 फरवरी से खेला जाएगा।
Herald