Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, राजस्थान के लिए खेलेंगे

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने गुरुवार को चेन्नै में आयोजित खिलाड़ियों (IPL 2021 Auction) की नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। आईपीएल के 13 साल के इतिहास में यह किसी खिलाड़ी की सर्वाधिक बोली है। मॉरिस आईपीएल के 13वें एडिशन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की ओर से खेले थे। मॉरिस ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था। पिछली बार विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली आरसीबी (RCB) ने मॉरिस को अपने साथ 10 करोड़ रुपये में जोड़ा था।

33 वर्षीय बोलिंग ऑलराउंडर मॉरिस ने आईपीएल 2020 में 9 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए थे। मॉरिस ने बल्ले से कुल 34 रन बनाए थे। आईपीएल में मॉरिस ने कुल 70 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 80 विकेट दर्ज है। ओवरऑल टी20 करियर की बात करें तो मॉरिस ने 218 टी20 में 270 विकेट चटकाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 9 रन देकर 4 विकेट है। मॉरिस को खरीदने की होड़ में आरसीबी के अलावा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) भी थी। एक समय आरसीबी ने 7 करोड़ की बोली लगाई वहीं मुंबई ने 9 करोड़ की बोली लगाई। मुंबई इसके बाद 10 करोड़ तक पहुंची। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 16 करोड़ की बोली लगाई थी।

मॉरिस ने युवराज सिंह और पैट कमिंस का रेकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेल चुके मॉरिस ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के 16 करोड़ के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। युवराज को 2015 में दिल्ली ने रेकॉर्ड बोली में खरीदा था।

The post दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, राजस्थान के लिए खेलेंगे appeared first on Bhavtarini.