Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के घर घुसे चोर, उड़ा ले गए उनकी कार

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के घर पिछले सप्ताह कुछ चोर घुसे और उनकी कार उड़ा ले गए। 7 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बीते शुक्रवार को पोंटिंग के घर कुछ चोर घुसे और उनकी कार चोरी कर ले गए। पोंटिंग की कार ड्राइववे में पार्क की गई थी। पुलिस उनकी गाड़ी और चोरों को ढूंढ़ने में लगी हुई थी और बाद में कार मेलबर्न के कांबरवेल एरिया में मिली।


दो लोग कार में थे, जो फरार हो गए हैं और पुलिस अभी भी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में है। रिकी पोंटिंग दुनिया के सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 77 टेस्ट, 229 वनडे इंटरनैशनल और 17 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। रिकी पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 48 टेस्ट, 164 वनडे इंटरनैशनल और 7 टी20 इंटरनैशनल मैच जीते हैं।


बल्लेबाज के तौर पर भी पोंटिंग का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने टेस्ट में 51.85 की औसत से 13,378 रन, वनडे में 42.03 की औसत से 13,704 रन बनाए हैं। उनके खाते में 41 टेस्ट और 30 टेस्ट सेंचुरी ठोकी हैं।



Herald