

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पिच को लेकर काफी विवाद हो रहा है। चेपॉक की यह पिच पहले ही दिन से टर्न लेने लगी थी। इसे लेकर कई क्रिकेटरों ने हैरानी जताई थी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी इससे नाराज थे लेकिन शेन वॉर्न ने उन्हें करारा जवाब दिया था। अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने इस पिच पर अपनी राय दी है। गावसकर का कहना है कि पिच को लेकर हो रहा विवाद गैर-जरूरी है और उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खेल पर सवाल खड़े किए हैं।

सोमवार को मैच के तीसरे दिन जैसे ही भारतीय टीम ने रविचंद्रन अश्विन के चौके के साथ इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर 134 को पार किया गावसकर ने कॉमेंट्री के दौरान इंग्लैंड की गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर तंज किया। गावसकर ने कहा, 'भारत ने इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। इसका अर्थ है कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए उतनी भी खराब नहीं है। या तो इंग्लैंड के स्पिनर ने इसका पूरा फायदा नहीं उठाया या भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड से बेहतर बल्लेबाजी की।'
सुनील गावस्कर ने कॉमेंट्री के दौरान इंग्लिश प्लेयर्स पर इतनी बार तंज कसा कि वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गए। गावसकर ने स्टुअर्ट ब्रॉड के बोलिंग के लिए आने पर भी हैरानी जताई। दरअसल दिनेश कार्तिक ने कहा कि 'ब्रॉड गेंदबाजी आक्रमण पर आए हैं।' इसपर गावसकर ने चुटीले अंदाज में कहा, "ओह, क्या वह इस मैच में खेल रहे हैं?" पिच को लेकर गावसकर ने कहा, "जब वो ऐसी पिचें इंग्लैंड में बनाते हैं कि गाय-भैंसे आकर चर सकें, तब तो कोई शिकायत नहीं करता।
Herald