Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के इस क्रिकेटर ने की सगाई, मंगेतर के साथ शेयर की तस्वीरें

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने सगाई की है. तेवतिया ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी. तेवतिया ने अपनी मंगेतर के साथ कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की.बुधवार को इस जोड़े की सगाई हुई. राहुल तेवतिया ने सोशल मीडिया पर समारोह से तस्वीरें पोस्ट करने के बाद उसे लोग बधाई देने लगे. पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के साथ-साथ उनके प्रशंसकों ने भी जोड़े को बधाई देने वाले मैसेज के साथ कमेंट किए. टीम इंडिया के पूर्व प्लेयर सुरेश रैना शुभकामनाएं देने वाले पहले क्रिकेटरों में सबसे आगे थे.रैना ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा "बधाई हो भाई"

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतीश रैना और अंडर -19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान उन्मुक्त ने भी इस कपल को विश किया. मंगलवार को तेवतिया के राजस्थान रॉयल्स टीम के साथी जयदेव उनादकट ने भी शादी की है. तेवतिया को आखिरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा के लिए खेलते नजर आए थे. हरियाणा क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा लेकिन सेमीफाइनल में बड़ौदा से हारकर बाहर हो गया.


27 वर्षीय ऑलराउंडर तेवतिया आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में एक्शन में एक्शन में दिखेंगे. पिछले साल तेवतिया आईपीएल में अपनी जबरदस्त पारी से चर्चित हुए थे तेवतिया ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच के दौरान वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन ओवर में पांच छक्के जड़े थे और इसके बाद उनके खेल की चर्चा होने लगी थी.



Herald