

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप को पृथकवास की अवधि पूरी होने के बाद इंग्लिश टीम में शामिल किया गया। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

बोर्ड ने एक बयान में कहा, 'सर्रे के बल्लेबाज ओली पोप को भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसमें कहा गया, पोप अगस्त 2020 में लगी बाएं कंधे की चोट से से पूरी तरह उबर चुके हैं। इंग्लैंड की मेडिकल टीम संतुष्ट है कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं।'
23 साल के पोप को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल अगस्त में आखिरी टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी। उनके कंधे की हड्डी खिसकने के बाद ऑपरेशन कराया गया था।रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे पोप श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ गए थे। हालांकि वह टीम का हिस्सा नहीं थे। इससे उन्हें इंग्लैंड टीम के सहयोगी स्टाफ के साथ रिहैब और उपमहाद्वीप के हालात के अनुकूल खुद को ढालने में मदद मिली।
Herald