Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन ने तोड़ा हरभजन का रिकॉर्ड, जानें क्यों मांगी भारतीय दिग्गज स्पिनर से माफी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी के आगे इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। भारत के पहली पारी में 329 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। इस दौरान ऑफ स्पिनर ने हरभजन सिंह को भारतीय सरजर्मी पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में पीछे छोड़ा, जिसको लेकर मैच के बाद अश्विन ने भारतीय स्पिनर से माफी भी मांगी।


अश्विन भारत की धरती पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच हुए हैं, उन्होंने बेन स्टोक्स को आउट करने के साथ ही हरभजन सिंह के 265 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा। अश्विन से आगे इस लिस्ट में अब अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 350 विकेट दर्ज हैं। ऑफ स्पिनर ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर बात करते हुए कहा, 'जब मैंने 2001 सीरीज में भज्जू पा (हरभजन) को खेलते देखा था तब मैंने यह सोचा थी नहीं था कि देश के लिए ऑफ स्पिनर के तौर पर खेलूंगा। मैं उस समय अपने राज्य के लिए खेल रहा था और बल्लेबाजी में अपना करियर बनाना चाहता था।' अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाने वाले 34 साल के अश्विन को संवाददाता सम्मेलन में आने से पहले इस उपलब्धि के बारे में पता नहीं था।


अश्विन ने हरभजन सिंह से उनके रिकॉर्ड को तोड़ने पर माफी मांगते हुए कहा, 'उस उम्र के मेरे साथी खिलाड़ी मेरा मजाक उड़ाया करते थे, क्योंकि मैं भज्जू पा की तरह गेंदबाजी करता था। वैसे स्थिति से आने के बाद उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आपको अविश्वसनीय रूप से खास होना चाहिए। मुझे इसके बारे में पता नहीं था, अब जब मुझे इसके बारे में पता है, तो मुझे खुशी हो रही है। माफ करें, भज्जू पा (हरभजन सिंह)।' अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं, जिसमें एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है।



Herald