Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन तेंदुलकर की आलोचना करने वालों को बहन सारा का करारा जवाब, लिखा दमदार मैसेज

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 18 फरवरी को चेन्नई में हुआ। ऑक्शन लिस्ट में इस बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का भी नाम था। जब से ऑक्शन लिस्ट में अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया है, तभी से सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। ऑक्शन में आखिरी बोली अर्जुन की लगी, जिन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा। अर्जुन के ऑक्शन में बिकने के बाद से उनको और भी ट्रोल किया गया। इस पर बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन की आलोचना करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए भाई अर्जुन को बधाई भी और साथ ही दमदार मैसेज भी लिखा, उन्होंने लिखा, 'कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है, यह तुम्हारा है। मुझे तुम पर गर्व है।' अर्जुन को ट्रोल करते हुए फैन्स ने कहा है कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है। वहीं मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान ने कहा कि अर्जुन मेहनती लड़का है और उसे खुद को साबित करना होगा। अर्जुन तेंदुलकर ने टीम में शामिल होने को लेकर कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा किया है।


मुंबई इंडियंस (पैसे खर्चे: 11.70 करोड़ रुपये)

नाथन कूल्टर-नाइलः पांच करोड़ रुपये

एडम मिल्नेः 3.20 करोड़ रुपये

पीयूष चावलाः 2.40 करोड़ रुपये

जेम्स नीशामः 50 लाख रुपये

युद्धवीर चरकः 20 लाख रुपये

मार्को जेनसनः 20 लाख रुपये

अर्जुन तेंदुलकरः 20 लाख रुपये



Herald