


पिछले महीने 16 जनवरी को क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या के पिता का कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया था। क्रुणाल पांड्या उस समय सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट की तैयारियों में व्यस्त थे। पिता के निधन की जानकारी मिलते ही क्रुणाल पांड्या टूर्नामेंट छोड़कर घर चले गए थे। एक बार फिर उन्होंने अपने पिता का एक इमोशनल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या अपने पिता के साथ एक दोस्त की तरह रहते थे। वह अक्सर पिता को फोटो वीडियो शेयर किया करते थे। पिता के निधन के बाद एक बार फिर क्रुणाल पांड्या ने उनका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो क्रुणाल को शाॅट खेलने का तरीका बता रहे हैं। वह वीडियो में कह रहे हैं कि अगर क्रुणाल बैकफुट की बजाए फ्रंटफुट पर शाॅट खेले तो वह सही से कनेक्ट हो पाएगा। वीडियो के कैप्सन में क्रुणाल लिखते हैं, 'आप मेरे बेस्ट कोच, और दोस्त रहेंगे ...आपके सिखाए हुए पाठ हमेशा याद रहेंगे पापा'
पिता के निधन के कुछ घंटों बाद हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''आपको खो देने की बात को मानना जिंदगी की सबसे कठिन चीजों में से एक है, लेकिन आपने हमारे लिए इतनी बड़ी यादें छोड़ दी हैं कि हम केवल कल्पना कर सकते हैं कि आप मुस्कुरा रहे हैं। आपके बेटे जहां खड़े हैं, वे आपकी मेहनत और आत्मविश्वास की वजह से हैं। आप हमेशा खुश थे। अब इस घर में आपके न होने से इंटरटेनमेंट कम होगा। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। आपका नाम हमेशा टॉप पर रहेगा।''
हार्दिक ने इस पोस्ट में आगे लिखा कि, ''मुझे एक बात पता है, आप हमें ऊपर से उसी तरह से देख रहे हैं, जिस तरह से आपने यहां किया था। आपको हम पर गर्व था, लेकिन डैडी हम सभी को इस बात पर गर्व है कि आपने हमेशा अपना जीवन जिया! जैसे कि मैंने कल कहा था और एक बार फिर कहूंगा कि मैं आपको अपनी जिंदगी के हर दिन मिस करूंगा। लव यू डैडी।'
Herald