Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रूट ने अपने साथी मोईन अली से मांगी माफी, जाने क्या है मामला !

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले मोईन अली ने बाकी बचे दो मैचों में खेलने की बजाए घर जाने का विकल्प चुना. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने मोईन अली से उस बयान के लिए माफी मांगी है जिसमें उन्होंने कहा था कि मोईन स्वदेश वापस लौटना चाहते थे.


सामने आई जानकारी के मुताबिक असल में मोईन अली का इंग्लैंड वापस लौटना टीम की रोटेशन पॉलिसी का हिस्सा है. मोईन अली अब 10 दिन इंग्लैंड में रहेंगे और वह लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए वापस आएंगे. मोईन का एशेज 2019 के बाद यह पहला मैच था. रूट ने स्वदेश लौटने का विकल्प चुनने के अपने बयान के लिये टीम होटल में मोईन से माफी मांगी. ब्रिटेन के कुछ अन्य समाचार पत्रों ने भी इस तरह की रिपोर्ट प्रकाशित की है. रूट ने दूसरे टेस्ट के बाद कहा, ''मोईन ने स्वदेश लौटने का विकल्प चुना है. हमने शुरू में ही स्पष्ट किया था कि अगर खिलाड़ियों को लगता है कि वो बायो बबल से बाहर निकलना चाहते हैं तो उनके पास इसका विकल्प है.''


मोईन की तरह सभी प्रारूप में खेलने वाले जोस बटलर पहले टेस्ट मैच के बाद स्वदेश लौट गये थे और लिमिटिड ओवर्स सीरीज के लिये वापस भारत जाएंगे. बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को हाल में श्रीलंका दौरे में विश्राम दिया गया था. जॉनी बेयरस्टो को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच के लिये टीम में नहीं रखने की पूर्व क्रिकेटरों ने कड़ी आलोचना की थी. श्रीलंका दौरे के बाद उन्हें भी विश्राम दिया गया था. बेयरस्टो आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिये अब भारत में हैं.



Herald