

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के आगाज में अब महज दो दिन बचे हैं। सीरीज का पहला मैच 5 फरवरी से चेन्नई में खेला जाना है। मंगलवार (2 फरवरी) को टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। 1 फरवरी को टीम इंडिया के खिलाड़ियों का छह दिन का कड़ा आइसोलेशन पीरियड खत्म हुआ, जिसके बाद सभी क्रिकेटर्स कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव पाए गए। सभी क्रिकेटरों की रिपोर्ट्स नेगेटिव आने के बाद खिलाड़ियों ने सोमवार को आउटडोर सेशन में हिस्सा लिया और फिर मंगलवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर पसीना बहाया। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ में फील्डिंग प्रैक्टिस करते दिखे, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
विराट और रोहित लंबे समय बाद साथ में प्रैक्टिस करते नजर आए हैं। दरअसल टीम इंडिया जब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई थी, तब रोहित टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे और चोट के चलते लिमिटेड ओवर सीरीज और पहले दो टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। वहीं विराट कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट गए थे। विराट और रोहित की फोटो पर फैन्स ने किए कुछ ऐसे कमेंट्स-Virat Kohli and Rohit Sharma's Latest pictures in the Practice sessions. Two Giants of Indian cricket, They King and Hitman. pic.twitter.com/SGuPdqKPBb
— CricketMAN2 (@man4_cricket) February 2, 2021
India's preparations at Chepauk for the first Test against England are in full swing after six days of quarantine.
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 2, 2021
(????: TNCA) #INDvENG pic.twitter.com/B8jlolp1Wn
कोविड-19 महामारी के चलते टीम इंडिया को भी लंबा ब्रेक लेना पड़ा था, इससे पहले रोहित शर्मा न्यूजीलैंड दौरे पर भी टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। चोट के चलते रोहित लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद स्वदेश लौट गए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और फाइनल मैच को लेकर इस सीरीज के नतीजे पर काफी कुछ निर्भर करेगा। न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंच चुका है, जबकि इस सीरीज के नतीजे तय करेंगे कि भारत, इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कीवी टीम का सामना करेगी।
Herald