Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज इन दिग्गजों पर CSK लगा सकता है दांव, जानिए पर्स में बचे हैं कितने रुपये

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन होना है। ऑक्शन में कुल 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम के लिए पिछला सीजन काफी बुरा रहा था, पहली बार ऐसा हुआ था कि टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। ऐसे में मिनी ऑक्शन में यह देखना रोमांचक होगा कि सीएसके की टीम खिलाड़ियों को खरीदती है। मिनी ऑक्शन से पहले चलिए एक नजर डालते हैं सीएसके के पर्स में बचे रुपये से क्या हो सकती है टीम की रणनीति और खिलाड़ियों पर टीम लगा सकती है दांव-


पर्सः 19.90 करोड़ रुपये
कुल स्लॉटः 6
विदेशी खिलाड़ी का स्लॉटः 1

मौजूदा खिलाड़ीः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फैफ डु प्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, रॉबिन उथप्पा, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर, मिचेल सैंटनर, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, जोश हेजलवुड, केएम आसिफ।


ऑक्शन में क्या हो सकती है टीम की रणनीति

रैना की वापसी से टीम में काफी बैलेंस आएगा, रैना पिछले सीजन में निजी कारणों के चलते नहीं खेल सके थे। उनकी वापसी से टीम में इमरान ताहिर के लिए भी पर्मानेंट जगह बन सकती है, जिन्हें पिछले सीजन में खेलने का मौका नहीं मिल सका था। टॉप ऑर्डर के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी पर सीएसके दांव लगा सकता है।

इन खिलाड़ियों को टारगेट कर सकता है सीएसके

ग्लेन मैक्सवेल, मोईन अली, एलेक्स हेल्स/जेसन रॉय/डेविड मलान, आरोन फिंच, लुकमैन मेरीवाला, चेतन सकारिया, के गौतम, शिवम दुबे, सैम बिलिंग्स।



Herald