Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंगना रनौत पर भड़के रोहित फैंस, हिटमैन से बोले-दर्ज करो FIR

नई दिल्ली. किसान आंदोलन के मुद्दे पर सोशल मीडिया में संग्राम छिड़ा हुआ है. पॉप स्टार रिहाना द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने के बाद से बॉलीवुड के सितारे और भारतीय खिलाड़ी भी अपनी राय रख रहे हैं. इसी क्रम में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी किसान आंदोलन पर अपना पक्ष रखा. रोहित के ट्वीट पर कंगना रनौत भड़क गईं और इस अभिनेत्री ने क्रिकेटरों की तुलना धोबी के कुत्ते से कर डाली. हालांकि कंगना के इस अपमानजनक ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया है लेकिन रोहित के फैन्स बॉलीवुड अभिनेत्री पर टूट पड़े हैं.

बुधवार को रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''भारत हमेशा तब मजबूत हुआ है जब हम सब एकजुट होकर रहे हैं और समाधान निकालना वक्त की मांग है. हमारे किसान हमारे राष्ट्र की भलाई में बहुत अहम रोल निभाते हैं और मुझे यकीन है कि हर कोई समाधान निकालने में अपना रोल बखूबी निभाएगा.''

रोहित के ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने सभी क्रिकेटरों की तुलना धोबी के कुत्ते से कर डाली. कंगना ने ट्वीट किया था, ''सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं. ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है?'' ट्व‍िटर ने अपने इस मामले पर अपने जारी बयान में कहा है, 'हमने उन ट्वीट्स के ख‍िलाफ एक्‍शन ल‍िया है जो हमारे प्‍लेटफॉर्म के न‍िर्धार‍ित न‍ियमों का उल्‍लंघन करते हैं. कंगना के इस विवादित ट्वीट पर रोहित शर्मा के फैन्स उन्हें मेंटल करार तक दे दिया है.



Herald