Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन के साथ इन भारतीय खिलाड़ियों का FUNNY डांस हुआ वायरल- देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 24 फरवरी से अहमदाबाद में खेला जाना है। पहले दो टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए थे, जबकि बाकी दो टेस्ट अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जाने हैं, जो दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इस मैदान पर पहली बार इंटरनैशनल मैच खेला जाना है। दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं और तीसरे टेस्ट की तैयारियों में जुट गई हैं। जिम में वर्कआउट करने के दौरान टीम इंडिया के आर अश्विन, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को कुछ मस्ती सूझी और तीनों डांस करने लगे। इसका वीडियो आर अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

पहले दो टेस्ट मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 227 रनों से जीता और दूसरा टेस्ट भारत ने 317 रनों से अपने नाम किया। दूसरे टेस्ट में अश्विन ने कुल आठ विकेट झटके (पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 3) और साथ ही सेंचुरी भी ठोकी। अश्विन को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। कुलदीप यादव को पहला टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।


हार्दिक पांड्या टेस्ट टीम का हिस्सा तो हैं, लेकिन पहले दो टेस्ट मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसा माना जा रहा है कि तीसरे टेस्ट में हार्दिक पांड्या की टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। भारत और इंग्लैंड की यह सीरीज कई मायनों में बहुत खास है। इस सीरीज के साथ ही भारत में इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी हुई है और इस सीरीज के रिजल्ट से तय होगा कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सीजन में न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन सी टीम फाइनल मैच खेलेगी। अभी भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीनों फाइनल की दौड़ में हैं, जबकि न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंच चुका है।



Herald