Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IND Vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले SG गेंद में हुए ये बदलाव, नई गेंद से खेले जाएंगे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज यानी शुक्रवार 5 फरवरी से हो रही है। इस सीरीज के सभी मैच नए बदलाव वाली गेंद से खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के लिए गेंद की आपूर्ति कराने वाली कंपनी एसजी के अनुसार, नई गेंद की सीम कुछ उभरी हुई, भीतरी भाग कुछ सख्त होगा और यह कुछ गहरे लाल रंग की होगी। ऐसे कई बदलाव इस गेंद में नजर आएंगे।पिछले कुछ वर्षों में शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों ने एसजी गेंद की आलोचना की थी, जिनमें कप्तान विराट कोहली और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं।


उन्होंने शुरुआती 10 ओवर में ही गेंद के खराब होने और कठोरता खोने की शिकायत की थी। ऐसे में खिलाड़ियों से मिले सुझाव के बाद एसजी ने गेंद में बदलाव किए और हाथ से निर्मित गेंद को मशीन से बनी गेंदों की तरह की फिनिशिंग दी। अब देखना ये है कि किस तरह से गेंद अपना प्रभाव छोड़ेगी। आपको बता दें, एसजी कंपनी 1993 से भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों के लिए गेंदों की आपूर्ति करती रही है और साल बीतने के साथ-साथ वह खिलाड़ियों से मिले सुझावों के अनुसार गेंद में बदलाव भी करती रही है। नई एसजी गेंद अब उसी तरह की है जैसी खिलाड़ी चाहते थे। उसकी सीम कुछ उभरी हुई है। गेंद के अंदर इस्तेमाल होने वाला कॉर्क पहले से ज्यादा सख्त है और यह गहरे लाल रंग की होगी।


नई गेंद के 60वें ओवर तक अपनी उछाल और सख्ती को बरकरार रखने की उम्मीद है। एसजी के मार्केटिंग डायरेक्टर पारस आनंद ने कहा, "महत्वपूर्ण बदलाव इसकी सीम है। अब यह ज्यादा उभरी हुई है। खासतौर से स्पिनर सीम चाहते हैं जिससे वह अच्छी ग्रिप बना सकते हैं और गेंद को ज्यादा स्पिन करा सकते हैं।" भारतीय टीम पिछले काफी समय से विदेशी दौरों पर रही है, जहां उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कूकाबुरा और ड्यूक का सामना किया है।



Herald