

कानपुर: भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से चेन्नई में खेला जा रहा है। आज मैच का पहला दिन है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए। गिल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं।
टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन में हैं। पहले टेस्ट में भी कुलदीप को टीम में रखने की बात चल रही थी। वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। यह अक्षर पटेल का डेब्यू टेस्ट है। भारत ने इस मैच के लिए स्पिन आक्रमण को और धार दी। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
रोरी बर्न्स, डैम सिलेबी, डॉन लॉरेंस, जो रूट, बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स, मोइन अली, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली स्टोन।
Herald