Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 के लिए इस शर्त पर खिलाड़ियों को NOC देगा ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट बोर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का आयोजन अप्रैल से जून के बीच में हो सकता है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इस टूर्नामेंट में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सीए ने इस साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में भाग लेने वाले अपने खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) देने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम चेयरमैन निक हॉकले ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों को सशर्त NOC मिलेगी। आइपीएल के पिछले सीजन में 19 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जो संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में खेला गया था, लेकिन अब आइपीएल का आगामी सीजन अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भारत में शुरू हो सकता है। एक बार फिर से दर्जनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिल सकता है।


निक हॉकले ने 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' से बात करते हुए कहा, "आइपीएल ने पिछले साल अपना जैव सुरक्षित वातावरण साबित किया था। ऐसे में अब आइपीएल 2021 के सीजन के लिए हमारे पास जब आवेदन आएंगे तो हम हर मामले पर उनकी योग्यता के आधार पर विचार करेंगे। वहीं, प्लेयर्स एजेंट ने बुधवार को कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक ब्रेक के दौरान आइपीएल का आयोजन किया जाएगा, क्योंकि अक्सर इन्हीं तीन महीनों में आइपीएल का आयोजन होता आ रहा है, जब दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बंद रहती है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने शुरू में संकेत दिया था कि यह एनओसी पर हस्ताक्षर करेगा, जब तक कि व्यक्तिगत चोट के मुद्दों पर विचार नहीं किया जाता।


ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा रद कर दिया है। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की मेजबानी करने की पेशकश की थी, लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया था। वहीं, CSA के मुखिया ग्रीम स्मिथ ऑस्ट्रेलिया द्वारा दौरा रद करने पर निराश नजर आए।



Herald