Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: नीलामी में इस धुरंधर की रहेगी धूम, खरीदने के लिए मचेगी होड़

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धांसू बल्लेबाज डेविड मलान ने 2017 में अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में डेब्यू किया था. 33 साल के मलान का टी-20 करियर शानदार रहा है. इंग्लैंड के लिए 19 टी-20 मैच खेल चुके मलान ने 53.43 की शानदार औसत से 855 रन जोड़े हैं. टी-20 में उनके नाम शतक भी है. अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने इंग्लैंड की टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है और आईसीसी की टी-20 रैकिंग में वो नंबर एक बल्लेबाज हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि 18 फरवरी को आईपीएल के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में डेविड मलान को खरीदने के लिए फ्रेंजाइजी में होड़ रहेगी.


RCB में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद ये फ्रेंजाइजी आईपीएल का खिताब एक बार भी नहीं जीत सकी है. पिछले सीजन में उसने ओपनिंग में एरॉन फिंच को ट्राई किया, लेकिन ये भी फेल रहा. मलान के टीम में शामिल होने से बैटिंग की दुविधा दूर हो सकती है.


मलान के RCB में शामिल होने से कप्तान विराट कोहली ओपनिंग में हाथ आजमा सकते हैं और मलान तीसरे नंबर पर आकर बल्लेबाजी क्रम को मजबूत कर सकते हैं. विराट कोहली का आईपीएल में सबसे शानदार प्रदर्शन साल 2016 में रहा था. उन्होंने ओपनिंग करते हुए ही चार शतक ठोके थे.



Herald