

नई दिल्ली: आईपीएल नीलामी 2021 के दौरान क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर थी कि उनके पसंदीदा प्लेयर्स को कौन सी टीम अपने खेमे में करेगी. इस सब के बीच हर किसी का निगाहें सनराइजर्स हैदराबाद की मिस्ट्री गर्ल पर टिक गईं. आईपीएल 2021 की नीलामी में सनराइजर्स हैदाराबाद के लिए बोली लगाने वाली इस मिस्ट्री गर्ल का नाम काव्या मारन है. वो सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं. एसआरएच उन्हीं की टीम है.
All set for the big day! ????#IPLAuction #OrangeArmy #SRH pic.twitter.com/nTWw0XgYTW
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) February 18, 2021
आईपीएल नीलामी 2021 के दौरान काव्या मारन पेल येलो कलर का बलेजर पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर की टी-शर्ट पेयर की है. अपने इस आउटफिट के साथ काव्या ने ओपेन हेयर रखे हैं, जो उनके इस एग्जीक्यूटिव स्टाइल के साथ परफेक्टली जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कॉन्ट्रास्ट लिप शेड और आई मेकअप किया है.
18 फरवरी के दिन आईपीएल नीलामी शुरू होते ही काव्या मारन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं. क्रिकेट फैंस उनकी फोटोज शेयर करने लगे. कई लोग काव्या को नेशनल क्रश कह रहा है, तो कोई स्टाइल में उन्हें प्रीति जिंटा से बेहतर बता रहा है.IPL auction magnets ????
— Reddy chan (@Reddychan7) February 18, 2021
Like - for Kaviya maran
Retweet - Preity Zinta pic.twitter.com/OKNpXgq6Nk
Herald