Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं IPL में बिकने वाले अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी !

नई दिल्ली. आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह हैं. युवराज सिंह को 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. युवराज उस सीजन में बुरी तरफ फ्लॉप रहे थे. वह 14 मैचों में सिर्फ 248 रन बना सके थे और उनका स्ट्राइक रेट 118 का रहा.


विदेशी खिलाड़ियों में पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं. 2020 की नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ में खरीदा था. यह कीमत धोनी और रोहित शर्मा से पचास लाख ज्यादा थी. उन्हें दो आईपीएल कप्तानों से ज्यादा पैसा मिले.


बेन स्टोक्स को आईपीएल नीलामी 2017 में पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. स्टोक्स वर्तमान में दुनिया के सबसे विस्फोटक ऑलराउंडर हैं. फिलहाल वह राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं.



Herald