Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KL राहुल ने कहा- फिट हूं और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार हूं

कलाई की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश लौटने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने फिटनेस हासिल कर ली है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 साल के राहुल वनडे और टी20 सीरीज में खेले थे, लेकिन पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला. मेलबर्न में उनके बाएं हाथ की कलाई चोटिल हो गई थी, जिससे वह अंतिम दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए थे. राहुल इसके बाद स्वदेश लौट आए थे और स्वास्थ्य लाभ के लिए बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) से जुड़ गए थे.

राहुल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘खुशी है कि मैंने रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा किया. फिर से फिट और स्वस्थ होने से बेहतर अहसास कुछ नहीं होता. खिलाड़ियों के साथ वापसी करना हमेशा मजेदार होता है. देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है. मेरी निगाहें अब घरेलू सीरीज पर टिकी हैं.’


ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों की सीरीज में दो अर्धशतक जमाने वाले राहुल को इंग्लैंड के खिलाफ 5 फरवरी से चेन्नई में शुरू होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.



Herald