Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

LIVE IND vs ENG, 2nd Test Day-2: रोहित और शुभमन गिल की धमाकेदार शुरुआत, 200 के पार हुई भारत की बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। भारतीय टीम की दूसरी पारी जारी है। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 134 रन बनाकर ऑलआउट हुई। भारत को पहली इनिंग के आधार पर 195 रनों की बढ़त हासिल हुई है। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और पहली पारी में 329 रन बनाए। टीम की तरफ से रोहित शर्मा ने 161 रनों की जोरदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 67 और ऋषभ पंत ने 58 रन बनाए। इस मैच में भारत की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल डेब्यू कर रहे हैं। चेन्नई में इंग्लैंड के हाथों पहला मैच 227 रनों से गंवाने के बाद टीम इंडिया इस समय सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।

03:16 PM: भारत की दूसरी पारी शुरू, रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद।

03:05 PM: पहली पारी में 134 रन बनाकर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम। अश्विन ने झटके पांच विकेट। 59.5 ओवर में अश्विन की गेंद पर बोल्ड हुए स्टुअर्ट ब्रॉड। ब्रॉड अपना खाता भी नहीं खोल सके।

02:59 PM: इंग्लैंड को लगा नौवां झटका। ईशांत शर्मा की गेंद पर जैक लीच हुए आउट। लीच ने 5 रन बनाए।

02:50 PM: 57 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 123/8, बेन फोक्स 31 और जैक लीच 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:38 PM: 53 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 113/8, जैक लीच 4 और बेन फोक्स 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:28 PM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू। जैक लीच नए बल्लेबाज क्रीज पर आए हैं।

02:15 PM: इंग्लैंड को लगा आठवां झटका। अश्विन की गेंद पर ओली स्टोन ने थमाया रोहित शर्मा को कैच। टी ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर 106/8, बेन फोक्स 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:10 PM: इंग्लैंड की टीम को लगा बड़ा झटका। अक्षर पटेल की गेंद पर मोईन अली ने थमाया रहाणे को आसान सा कैच। मोईन 6 रन बनाकर आउट हुए।

1:55 PM- इंग्लैंड टीम ने चेन्नई टेस्ट में पहली पारी के दौरान जैसे तैसे 100 रनों का आंकड़ा पार किया है। टीम के छह विकेट गिर चुके हैं और इस समय क्रीज पर मोईन अली और बेन फोक्स खेल रहे हैं। टीम अभी 226 रन पीछे है।

1:45 PM- यह मैच इस समय पूरी तरफ से टीम इंडिया की गिरफ्त में है। इंग्लैंड ने 100 रन से पहले ही छह विकेट गंवा दिए, जिससे उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। टीम का स्कोर 97-6 है। इंग्लैंड अभी पहली पारी में भारत से 232 रन पीछे है।

1:20 PM- भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ओली पोप को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया। इंग्लैंड ने इसके साथ ही छठा विकेट गंवा दिया है। टीम का स्कोर 87-6 है।

1:05 PM- लंच के बाद 16 ओवर में इंग्लैंड 38 रन बनाए और भारत को एक मात्र सफलता मिली। इंग्लैंड का स्कोर 36 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 81 हो गया था। अश्विन की जगह कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे हैं। क्रीज पर इस समय ओली पोप और बेन फोक्स मौजूद हैं।

12:55 PM: 33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 76 रन हो गया था। क्रीज पर इस समय ओली पोप 17 रन और बेन फोक्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:42 PM: भारत ने गवाया अपना दूसरा रिव्यू, अक्षर पटेल की गेंद पर लिया गया था रिव्यू। भारत की तरफ से लंच के बाद अश्विन और अक्षर ही अभी गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड टीम का स्कोर 30 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 66 रन था।

12:35 PM- 26 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 61 रन हो गया है। क्रीज पर इस समय ओली पोप और बेन फोक्स मौजूद हैं।

12:25 PM: इंग्लैंड को लगा पांचवा झटका, अश्विन ने बेन स्टोक्स को किया आउट। इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, अश्विन को मिली तीसरी सफलता।

12:10 PM- लंच के बाद एक बार फिर से खेल शुरू हो गया है, भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने लंच के बाद पहला ओवर फेका। क्रीज पर इस समय ओली पोप और बेन स्टोक्स मौजूद हैं। टीम का स्कोर 48-4 है।

11:35 AM- भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया है। टीम इंडिया इस समय मजबूत स्थिति में है,क्योंकि उसने 50 रनों से पहले ही इंग्लैंड के चार विकेट झटक लिए हैं। इसमें कप्तान जो रूट का बड़ा विकेट भी शामिल है। टीम का स्कोर 39-4 है। बेन स्टोक्स 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

11:20 AM- 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 34 रन हो गया है। क्रीज पर इस समय डेनियल लॉरेंस और बेन स्टोक्स मौजूद हैं।

11:10 AM- इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जो रूट भी हुए आउट। अक्षर पटेल को मिली टेस्ट क्रिकेट की पहली सफलता, रूट ने 6 रन बनाए।

11:00 AM- 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन हो गया है। क्रीज पर इस समय जो रूट और लॉरेंस मौजूद हैं।

10:53 AM- भारत को मिली दूसरी सफलता, अश्विन ने डॉम सिबली को किया। आउट सिबली 16 रन बनाकर आउट हुए।

\

10:45 AM: 6 ओवर के समाप्त होने के बाद इंग्लैंड ने 15 रन बना लिए हैं। लाॅरेंस को अभी अपना खाता खोलना है। वहीं सिब्ली 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:25 AM: भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके।

10:10 AM: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन ने एक ही ओवर में कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को आउट कर भारत की पहली पारी 329 रनों पर समेट दी है। ऋषभ पंत 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

09:51 AM: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। टीम इंडिया का स्कोर इस समय 318-8 है।

09:40 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने पहले ही ओवर में अक्षर पटेल और ईशांत शर्मा के रूप में दो विकेट गंवा दिए हैं। यह विकेट मोईन अली ने झटके।

09:30 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। आज ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया है।



Herald