Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

LIVE मैच के बीच जब दोनों हाथ पर चलने लगे बेन स्टोक्स- देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन बेन स्टोक्स ने फील्डिंग के दौरान ऐसा कुछ किया कि उनका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। स्टोक्स मैच के दौरान अचानक से अपने दोनों हाथ पर चलने लगे। उनका यह वीडियो लाइव मैच के दौरान काफी बार दिखाया गया।


मैच का तीसरा दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और आर अश्विन के नाम रहा, दोनों ने भारत की ओर से जबर्दस्त बल्लेबाजी की और इंग्लैंड को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया। भारत ने 106 रनों तक छह विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद अश्विन और विराट ने मिलकर 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई।


स्टोक्स की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं और उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 227 रनों से जीता था और दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी की है। अभी तक इंग्लैंड इस मैच में पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रहा है। एक नजर डालते हैं कि इस वीडियो के बाद कैसे फैन्स स्टोक्स को ट्रोल कर रहे हैं. एक फैन ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे स्टोक्स मैच के दौरान अपने दोनों हाथ पर चलने लगे। यह वीडियो दिखाता है कि वह अपनी फिटनेस पर कितना काम करते हैं।



Herald