

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हो इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके स्मिथ को इस साल रिलीज कर दिया गया था। आईपीएल 2021 के लिए हुए ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने स्मिथ का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स के लिए मैसेज देते नजर आ रहे हैं और इस वीडियो के लिए टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने उन्हें शोएब अख्तर के एक खास मीम के साथ ट्रोल किया है।

31 साल के स्मिथ की सबसे पहली बोली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने लगाई, जबकि दूसरी बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई और वह उनके खाते में चले गए।स्मिथ ने कहा, 'मैं सच में इस साल टीम से जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं। टीम में बहुत अच्छे खिलाड़ी और शानदार कोच (रिकी पोंटिंग) हैं। मैं टीम से जुड़ने और उसके साथ कुछ अच्छी यादें जोड़ने को लेकर उत्साहित हूं। उम्मीद है कि मैं टीम को पिछले साल की तुलना में बेहतर रिजल्ट हासिल करने में मदद करूंगा।'

यह स्टार बल्लेबाज 2019 में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ा था और 2020 में यूएई में वह उसका कप्तान था। राजस्थान रॉयल्स हालांकि तब अंतिम स्थान पर रहा था। स्मिथ ने आईपीएल में 95 मैचों में 35.34 की औसत से 2333 रन बनाए हैं। आईपीएल में स्मिथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की भी कप्तानी कर चुके हैं।
Aise kyu dekh raha hai? ???? ???? https://t.co/EWrF2xYHKK pic.twitter.com/9n43IflVIW
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) February 23, 2021
Herald