

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने धमाकेदार शतक बनाया है। टी20 में शतक बनाने के साथ ही इस बल्लेबाज ने ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो आज से पहले कोई पाकिस्तानी विकेटकीपर नहीं कर पाया था। रिजवान तीनो फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के अकेले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में रिजवान ने शानदार शतकीय पारी खेली। महज 64 गेंद पर इस बल्लेबाज ने 104 रन की पारी खेलकर टीम को 169 रन तक पहुंचाया। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। ओपनिंग करने उतरे रिजवान ने धमाकेदार शतक बनाने के साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जो किसी पाकिस्तानी विकेटकीपर ने नहीं बनाया था।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 शतक बनाने के साथ ही रिजवान ने एक बड़ा कमाल कर दिखाया। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले वह दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम की बराबरी कर ली। वनडे, टेस्ट और टी20 क्रिकेट में शतकीय पारी खेलने वाले इससे पहले वह अकेले विकेटकीपर बल्लेबाज थे। अब रिजवान भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेलने वाले रिजवान पाकिस्तान के पहले और अकेले बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए जो किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा टी20 मैच की एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
Herald