Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने जीता टॉस, लिया यह फैसला, जानें Playing 11

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नवनिर्मित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।यह मुकाबला डे-नाइट टेस्ट है जो गुलाबी गेंद से खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की यह मौजूदा सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।


इंग्लैंड और इंडिया दोनों ने इस टेस्ट में अपने टीम सिलेक्शन से सरप्राइज किया है. इंडिया जहां तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है वहीं इंग्लैंड की टीम सिर्फ एक स्पिनर के साथ तीसरा टेस्ट खेल रही है. इंडिया के पास पिंक बॉल टेस्ट में तेज गेंदबाजी के दो ही विकल्प हैं. इंग्लैंड के पास तीन तेज गेंदबाजों के अलावा बेन स्टोक्स भी हैं जो कि अच्छी बॉलिंग कर लेते हैं.


India Playing 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा.

England Playing 11: जैक क्राउली, डॉम सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.



Herald