Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RCB ने खरीदा 6 फीट 8 इंच लंबा ये गेंदबाज, कोहली की टीम ने खर्च किए 15 करोड़

चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन के लिए गुरुवार को चेन्नई में जारी खिलाड़ियों की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने न्यूजीलैंड के 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा है.

काइल जेमिसन इस बार की नीलामी में अब तक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. काइल जेमिसन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था. इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और उनके हमवतन बेन कटिंग अनसोल्ड रहे. इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम कुरेन को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा. उनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था.

उनके अलावा आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसिस हेनरिक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा. हेनरिक्स का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये था. भारतीय तेज गेंदबाज वरूण एरॉन भी अनसोल्ड रहे जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.



Herald