Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजीबोगरीब तरह से Run-Out हुए बाबर आजम - देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला लाहौर में खेला गया, जहां मोहम्मद रिजवान के शतक के बदौलत पाकिस्तान ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया. मोहम्मद रिजवान ने अपने करियर का पहला टी-20 शतक जड़ा. मोहम्मद रिजवान ने 64 गेंद पर 104 रन की पारी खेली. लेकिन पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम बड़े अजीबोगरीब तरह से रन आउट किया. गेंदबाज ने रन-आउट करके शानदार अंदाज में जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले ओवर में पाकिस्तान एक रन बना चुका था. जॉन फॉर्च्यून गेंदबाजी कर रहे थे. उनकी गेंद पर बाबर आजम ने शॉट खेला. बॉल गेंदबाज से ज्यादा दूर नहीं थी. बाबर आजम रन के लिए दौड़ पड़े. गेंदबाज ने गेंद उठाई और स्टम्प्स पर मार दी. डायरेक्ट हिट लगने से बाबर आजम आउट हो गए. किसी को उम्मीद नहीं थी कि बाबर आजम शून्य पर आउट होंगे. साउथ अफ्रीका को बड़ा विकेट मिला और उन्होंने शानदार अंदाज में जश्न मनाया.

मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान एक तरफ अपने विकेट गंवा रहा था, तो वहीं मोहम्मद रिजवान छक्के जमा रहे थे. मोहम्मद रिजवान ने अपने करियर का पहला टी-20 शतक जड़ा.उन्होंने 64 गेंद पर 104 रन की पारी खेली. ओपनिंग पर उतरे मोहम्मद रिजवान आखिरी तक नॉट आउट रहे. उन्होंने 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए और पाकिस्तान के स्कोर को 169 तक पहुंचाया.170 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीका को अच्छी शुरुआत मिली. लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका धीमी पड़ गई औऱ जीत उनके हाथ से फिसलती गई. आखिरी गेंद पर 6 रन चाहिए थे. जो अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं बना पाए. 3 मैच की सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 से बढ़त बना ली है.



Herald