

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। इंग्लैंड ने पारी में 578 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 337 रन ही बना पाई। वाॅशिंगटन सुन्दर, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के अलावा किसी भी बल्लेबाज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। भारतीय पारी के दौरान बेन स्टोक्स ने एक शानदार कैच लपकर बुमराह को आउट किया।
— Maqbool (@im_maqbool) February 8, 2021
चौथे दिन लंच से पहले ही पूरी भारतीय टीम इंगलिश गेंदबाजों के आगे ढेर हो गई। अश्विन और सुन्दर ने भारतीय पारी को कुछ देर संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन अश्विन ज्यादा समय तक क्रीज पर टिक नहीं सके। भारत का अंतिम विकेट जसप्रीत बुमराह के रूप में गिरा। एंडरसन की गेंद पर स्टोक्स ने स्लिप में ड्राइव लगाते हुए बुमराह का शानदार कैच पकड़ा।
स्टोक्स का इस मैच में अबतक शानदार प्रदर्शन रहा है। पहली पारी में उन्होंने 82 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी खेली थी। हालांकि बाॅलिंग के दौरान उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली थी। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट डाॅम बेस के खाते में आए। जबकि लीच, ऑर्चर, जेम्स एंडरसन को दो-दो विकेट मिले। दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं रही। रोरी बर्न्स बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
Herald