Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 WC: जानिए कितने खिलाड़ियों के साथ भारत आएगी न्यूजीलैंड टीम

इस साल के अंत में भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। 2020 टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया मे ंखेला जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको स्थगित करना पड़ा था। अब 2021 टी20 वर्ल्ड कप भारत में शेड्यूल के हिसाब से खेला जाना है। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि उनकी टीम कोरोना महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के चलते भारत में टी20 वर्ल्ड कप के लिए 20 सदस्यीय टीम लेकर आ सकती है।

आम तौर पर कोरोना महामारी के बीच टीमें 15 या 16 खिलाड़ी लेकर दौरा कर रही हैं। स्टीड ने 'स्टफ डॉट कॉम डॉट एनजेड' से कहा, 'इस समय कोरोना की जो स्थिति है और जिस तेजी से चीजें बदल रही हैं, हम 20 खिलाड़ियों को लेकर दौरा कर सकते हैं।'

उन्होंने कहा, 'इससे टीम संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। ऐसी संभावना है कि वर्ल्ड कप के लिए ऐसे खिलाड़ियों का चयन हो जाए जो टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए अभी तक नहीं खेले हों।' टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर नवंबर में भारत में होगा। न्यूजीलैंड को सोमवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है ।



Herald