Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 World Cup के लिए BCCI ने बनाया खास प्लान !

स्पोर्ट्स डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जैसे भारत के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले एक मार्च को अहमदाबाद पहुंचने को कहा गया है. धवन के अलावा युवा इशान किशन, सूर्य कुमार यादव और राहुल तेवतिया भी 50 ओवर के घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं और पांच शहरों में बने बायो बबल का हिस्सा हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने अहमदाबाद में 12 मार्च से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम चुनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज 12 से 20 मार्च के बीच खेली जाएगी. इसके बाद तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज पुणे में 23 से 28 मार्च में खेली जाएगी. चार मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है जबकि तीसरा टेस्ट बुधवार से मोटेरा के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा.

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘शिखर को एक मार्च को अन्य खिलाड़ियों के साथ अहमदाबाद पहुंचना है. जहां तक हमें पता है, सीमित ओवरों सभी स्पेशलिस्ट प्लेयर्स को दो से तीन मैच खेलने को कहा गया है जिससे कि वे लय में रहें क्योंकि उन्हें कोविड-19 नियमों के बीच एक दूसरे बायो बबल का हिस्सा बनना है.’ वहीं खबर है कि सेलेक्शन कमिटी टी20 खिलाड़ियों का एक पूल बनाना चाहती है. इस पूल में शामिल खिलाड़ी अलग-अलग समय पर भारतीय टीम के साथ प्रैक्टिस करेंगे. साथ ही बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी वे अभ्यास करेंगे.


इंडिया ए टीम की तरह होगा यह पूल


टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्र के हवाले से छापा है कि पिछले साल इंडिया ए का कोई दौरा नहीं हो पाया. अभी हाल फिलहाल में भी कोई दौरा संभव लग नहीं रहा. ऐसे में यह जो पूल होगा वह एक तरह से इंडिया ए टीम ही होगी. इशान किशन, नीतिश राणा और सिद्धार्थ कौल जैसे प्लेयर इस पूल का हिस्सा होंगे. इन सभी को एनसीए जाकर फिटनेस टेस्ट देने को कहा गया है. इनसे कहा गया है कि ये सभी भारतीय टी20 टीम के लिए स्टैंडबाई रहे. इसी वजह से नीतिश राणा को विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में दिल्ली का कप्तान नहीं बनाया गया. इन खिलाड़ियों को किसी भी समय भारतीय टीम के लिए बुलाया जा सकता है.



Herald