Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

थर्ड अंपायर के फैसले पर उठ रहे हैं सवाल, TV पर देखकर भी दिया गलत फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। हुआ यूं कि पारी के 75वें ओवर के दौरान जैक लीच की गेंद पर अंजिक्य रहाणे ने गेंद खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में उछली और ओली पोप ने कैच लपक लिया। शुरुआत में ऑनफील्ड अंपायर द्वारा इसे नॉट आउट करार दिया गया था।इंग्लैंड ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिप्ले से पता चला कि गेंद बल्ले को नहीं छुई है और इसके तुंरत बाद थर्ड अंपायर ने बिना कुछ और जांचे नॉटआउट का फैसला सुना दिया था। हालांकि, गेंद के पैड से टकराने के अलावा वह रहाणे के ग्लव्स से भी छुई थी जिसे थर्ड अंपायर ने नहीं देखा। DRS लेने पर थर्ड अंपायर को सारे सिनारियो चेक करने होते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके चलते रहाणे को जीवनदान मिल गया।


फैंस ट्विटर पर थर्ड अंपायर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक भारत के अंपायर हैं और एक हमारे जो क्लियर नॉटआउट को भी आउट करार देते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'थर्ड अंपायर द्वारा काफी चौंकाने वाला फैसला किया गया है।' मालूम हो कि जीवनदान मिलने के बावजूद अंजिक्य रहाणे ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं सके और कुछ ही देर बाद वह आउट हो गए।


वहीं अगर मैच की बात करें तो भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया है। रोहित ने 161 रनों की पारी खेली वहीं टीम इंडिया के उपकप्तान अंजिक्य रहाण ने भी अच्छे हाथ दिखाते हुए 67 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल के जल्द आउट हो जाने के बाद पुजारा के साथ मिलकर भी रोहित शर्मा ने अच्छी साझेदारी की थी।


Herald