Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोफ्रा आर्चर की गलती पर भड़क उठे कोहली, तुरंत अंपायर से की शिकायत, Video Viral

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्‍लैंड के बीच जारी चेन्‍नई टेस्‍ट के चौथे दिन कप्‍तान विराट कोहली मेहमान टीम के रवैये से नाराज नजर आए. उन्होंने ऑन फील्‍ड अंपायर से इसकी शिकायत भी की. जिसके बाद अंपायर नितिन मेनन ने इंग्‍लैंड टीम को आगाह किया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है.


नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी पिच पर नहीं दौड़ सकता है. ऐसा करने से पिच खराब होती है. नियम बार-बार तोड़ने वाले खिलाड़ी पर अंपायर जुर्माना भी लगा सकता है लेकिन मैच के दौरान इंग्‍लैंड के तेज गेंदबाज इस नियम का उल्‍लंघन कर रहे थे. वो बल्‍लेबाजी के दौरान रन लेते वक्‍त पिच पर दौड़ रहे थे.

विराट कोहली ने जब आर्चर को पिच पर दौड़ता देखा तो उन्‍होंने वो नाराज हो गए. उन्‍होंने तुरंत इसकी जानकारी अंपायर को दे दी. जिसके बाद अंपायर ने आर्चर से इस संबंध में बात की.



Herald