

क्रिकेट के शौकीन जानते हैं कि इन दिनों Abu Dhabi T10 league खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान अबू धाबी टीम का खिलाड़ी मैदान पर टी-शर्ट (जर्सी) बदलता नजर आया। दरअसल, यहां तक तो सब ठीक था लेकिन जब खिलाड़ी अपनी जर्सी बदल रहा था तभी उसके पास से गेंद गुजरी, वो जर्सी पहनते-पहनते उसके पीछे दौड़ा।
लेकिन अफसोस बॉल बाउंडरी लाइन को पार गई और चौका हो गया। इस का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग ठहाके लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मजाकिया कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है। बता दें, अबू धाबी और नॉर्दन वॉरियर्स टीम के बीच मैच चल रहा था।I have seen it all now???????????? @banerjeeknows @papun92 https://t.co/2l5ZNSq9Vh
— PRO-crastinator (@gotcrashed) February 1, 2021
इसी दौरान फील्ड में मौजूद अबू धाबी के खिलाड़ी रोहन मुस्तफा टी-शर्ट बदल रहे थे। ऐसे में जब उनके पास से गेंद निकली तो वह आधी टी-शर्ट पहने ही गेंद को रोकने के लिए भागने लगे।
Herald