Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रहाणे और रोहित शर्मा की बेटियां साथ में खेलती नजर आईं- देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया इन दिनों चेन्नई में है। भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का एक मैच हो चुका है, जबकि दूसरा टेस्ट मैच भी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेला जाना है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया को 227 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेटरों के साथ उनकी फैमिली भी साथ है।


भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे और लिमिटेड ओवर फॉर्मैट के उप-कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई में अपनी-अपनी पत्नी और बेटी के साथ हैं। रोहित की पत्नी रितिका और रहाणे की पत्नी राधिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें दोनों की बेटियां साथ खेलती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो

रोहित और रहाणे के बीच काफी अच्छी दोस्ती है और दोनों की बेटियों के बीच भी ऐसी ही दोस्ती नजर आ रही है। रोहित की बेटी का नाम समायरा है जबकि रहाणे की बेटी का नाम आर्या है। रोहित 2018 में पिता बने थे, जबकि रहाणे 2019 में पिता बने। रोहित और रहाणे दोनों अपनी बेटियों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच यह टेस्ट सीरीज बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में खेली जा रही है, ऐसे में खिलाड़ियों के साथ उनकी फैमिली को भी बायो बबल में रहना पड़ रहा है।



Herald