

स्पोर्ट्स डेस्क: दूसरे टेस्ट मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली बिना रन बनाए स्पिनर मोइन अली की गेंद पर बोल्ड आउट हुए. टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कोहली किसी स्पिनर द्वारा बोल़्ड आउट हए हैं. मोइन अली पहले स्पिनर बने जिन्होंने कोहली को टेस्ट में क्लिन बोल्ड करने में सफलता पाई है. इससे पहले कोहली तेज गेंदबाजों के द्वारा ही टेस्ट में बोल्ड आउट हुए हैं. जब कोहली बोल्ड आउट हुए तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि वो इस तरह से आउट हुए हैं. अपनी पारी में कोहली केवल 5 गेंद का ही सामना कर पाए.
Excellent Delivery From Moeen Ali to Dismissed Kohli On Duck.
— کــاکــا بــــدتـــمیــــــــــــــــز (@ksz399) February 13, 2021
#INDvsENG
pic.twitter.com/6SFtrOZljf
विराट आउट होने के बाद थोड़े देर के लिए क्रीज पर ही रूके, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वो बोल्ड हो चुके हैं. थर्ड अंपायर ने टीवी रिप्ले देखा और तब जाकर कोहली को विश्वास हुआ कि मोइन ने उन्हें चकमा दे दिया है. अली ने कोहली को आउट करने के बाद जश्न मनाया. इंग्लैंड खिलाड़ी कोहली के आउट होने के बाद काफी खुश दिखाई दिए. विराट कोहली जब पवेलियन लौटे तो भी टीवी स्क्रीन पर रिप्ले देखते हुए दिखाई दिए. कोहली को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें मोइन अली इस तरह से चकमा देकर बोल्ड कर सकते हैं.
भारत की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत के लंच तक 3 विकेट जरूर गिर गए हैं लेकिन रोहित शर्मा जबर्दस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं रोहित ने अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक जमा दिया है. रोहित शतक जमाने के करीब हैं. रहाणे और रोहित यह खबर लिखे जाने तक क्रीज पर मौजूद थे.
Herald