Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन ने पंत से मिलकर चली चाल, पहली गेंद पर ऐसे झटका विकेट, देखता रह गया बल्लेबाज़ - देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है. मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों का दबदबा रहा. रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं. चौथे दिन जब रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी करने आए, तो ऋषभ पंत ने उनसे कुछ बात की. पहली ही गेंद पर अश्विन ने चालाकी से डेन लॉरेंस को आउट कर दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.


इंग्लैंड चौथे दिन जब बल्लेबाजी करने उतरी तो उनको जीत के लिए 429 रन चाहिए थे और टीम इंडिया को जीत के लिए 7 विकेट चाहिए थे. अश्विन ने आते ही पहली गेंद पर विकेट चटका दिया. जब अश्विन गेंदबाजी करने आए, तो पंत उनके पास गए और कुछ बात करने लगे. उसके बाद अश्विन ने डेन लॉरेंस को बाहर की तरफ गेंद डाली. लॉरेंस ने बाहर निकलकर शॉट मारने की कोशिश की और पीछे से पंत ने स्टम्पिंग कर दी.



Herald